अंबेडकर जयंती पर सियासी विवाद: सौरभ भारद्वाज का आरोप मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दफ्तरों से हटवाई अंबेडकर की तस्वीर

अंबेडकर जयंती पर सियासी विवाद: सौरभ भारद्वाज का आरोप मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दफ्तरों से हटवाई अंबेडकर की तस्वीर

अंबेडकर जयंती पर दिल्ली में सियासी विवाद तेज, सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सरकारी दफ्तरों से डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाने का आरोप लगाया।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई सरकारी दफ्तरों से डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई गई है।

केजरीवाल के समय अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें थीं

AAP नेता भारद्वाज ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री थे, तब उनके कार्यालय में भगत सिंह और डॉ. अंबेडकर की तस्वीरें साथ में लगी रहती थीं। उन्होंने दावा किया कि यह तस्वीरें केवल सजावट नहीं, बल्कि विचारधारा का प्रतीक थीं, जिन्हें देशभर के लोग देखते थे।

“सीएम बदलते ही बदली तस्वीरें”

भारद्वाज के अनुसार, केजरीवाल के पद छोड़ने के बाद जैसे ही रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद संभाला, कार्यालय की तस्वीरों में बदलाव कर दिया गया। उनका आरोप है कि अंबेडकर की तस्वीर हटाकर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगा दी गई।

अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में उठाया मुद्दा

यह बयान भारद्वाज ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर की विचारधारा को सम्मान देने के बजाय उसे नजरअंदाज किया जा रहा है।

also read: दिल्ली शराब घोटाला केस: अरविंद केजरीवाल की हाईकोर्ट में…

केजरीवाल के आवास पर अब भी अंबेडकर की तस्वीर

उन्होंने यह भी बताया कि भले ही केजरीवाल अब मुख्यमंत्री नहीं हैं, लेकिन उनके निजी आवास पर आज भी डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लगी हुई है। भारद्वाज ने एक तस्वीर दिखाकर दावा किया कि जब भी केजरीवाल किसी से मिलते हैं, उनके पीछे अंबेडकर की फोटो साफ दिखाई देती है।

बीजेपी विधायकों पर भी निशाना

AAP नेता ने भारतीय जनता पार्टी के दलित विधायकों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के दलित नेता भी इस बदलाव पर चुप हैं।

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More