भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग इवेंट, Amazon Great Indian Festival 2025 जल्द ही वापसी करने वाला है। इस बार भी ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम अप्लायंसेज पर भारी छूट और आकर्षक ऑफर्स मिलने की पूरी उम्मीद है। अमेज़न ने इस साल की सेल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, हालांकि इसकी तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह नवरात्रि और दिवाली के बीच आयोजित होगी, जिससे त्योहारों की खरीदारी का अनुभव और भी रोमांचक बन जाएगा।
इस बार की सेल में क्या खास मिलेगा?
Amazon Great Indian Festival 2025 में “Blockbuster Deals”, “Trending Deals”, “Top 100 Deals” और “Can’t-Miss Price Drops” जैसे ऑफर्स देखने को मिलेंगे। स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स, घरेलू उपकरणों और फैशन आइटम पर भारी डिस्काउंट्स के साथ-साथ बैंक ऑफर्स भी इस बार खास रहने वाले हैं। SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज़र्स को 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा, वहीं EMI ट्रांजैक्शंस पर अतिरिक्त बचत का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर्स भी मौजूद रहेंगे, जिससे आप अपने पुराने डिवाइस को देकर नए प्रोडक्ट पर आकर्षक छूट पा सकते हैं।
Also Read: iPhone 17 सीरीज में सिम कार्ड स्लॉट हो सकता है खत्म,…
शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाएंगे ये बेनेफिट्स
अमेज़न ने इस साल कुछ खास बेनेफिट्स भी पेश किए हैं, जो आपके शॉपिंग अनुभव को और आसान और सस्ता बनाएंगे:
-
Amazon Pay Later: इंस्टैंट क्रेडिट सुविधा और 600 रुपये तक के रिवॉर्ड्स।
-
Amazon Pay Wallet: 100 रुपये तक का कैशबैक ऑफर।
-
Amazon Rewards: चुनिंदा ग्राहकों को 5% तक का गारंटीड कैशबैक।
फेस्टिव मस्ती और रोमांचक कॉन्टेस्ट्स
Amazon Great Indian Festival सिर्फ डिस्काउंट तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बार Fun Zone के तहत “Spin & Win” और क्विज़ जैसे मजेदार कॉन्टेस्ट्स भी आयोजित किए जाएंगे। इन कॉन्टेस्ट्स में भाग लेकर आप iPhone 16 Pro, 15,000 रुपये तक के कैश रिवॉर्ड्स और अन्य बड़े इनाम जीत सकते हैं।
खरीदारी से पहले ये जरूर करें
अमेज़न की इस सेल में बड़ी संख्या में प्रोडक्ट्स जल्दी ही आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। इसलिए सेल शुरू होने से पहले अपनी पेमेंट डिटेल्स, एड्रेस और बैंकिंग इंफॉर्मेशन अपडेट कर लेना जरूरी है ताकि आप बेहतरीन ऑफर्स का पूरा लाभ उठा सकें।