अक्षय कुमार की भूत बंगला का काउंटडाउन हुआ शुरू, नया मोशन पोस्टर जारी

अक्षय कुमार की भूत बंगला का काउंटडाउन हुआ शुरू, नया मोशन पोस्टर जारी

अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का नया मोशन पोस्टर रिलीज। 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म, प्रियदर्शन के निर्देशन में और स्टार कास्ट में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू और परेश रावल शामिल हैं।

सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

निर्देशक प्रियदर्शन के साथ लंबे समय बाद अक्षय कुमार इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। मेकर्स ने पोस्टर के जरिए अब भूत बंगला के काउंटडाउन की शुरुआत भी कर दी है।

also read: BAFTA 2026: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का सिल्वर गाउन…

भूत बंगला का नया मोशन पोस्टर

इस पोस्टर में अक्षय कुमार एक भव्य अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वह सिंहासन जैसी कुर्सी पर बैठे हैं, और शरीर पर धोती के साथ हाथ और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर के कैप्शन में अक्षय ने लिखा है – “दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक, चलिए मजा शुरू करते हैं।”

फैंस सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस नए लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 14 साल बाद की जोड़ी की वापसी होगी। इससे पहले दोनों हिट फिल्मों जैसे हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला के जरिए दर्शकों को हंसाते रहे हैं।

फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। पहले फिल्म की रिलीज डेट 15 मई तय थी, लेकिन मेकर्स ने इसे बदलकर अप्रैल में कर दिया। फिल्म में अक्षय के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और मनोज जोशी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Related posts

Shah Rukh Khan: CJP प्रदर्शन पर शाहरुख खान के समर्थन का पोस्ट निकला फर्जी, जानें क्या है वायरल स्क्रीनशॉट का सच

रामायण पार्ट 1: नमित मल्होत्रा ने किया बड़ा ऐलान, सोनी पिक्चर्स संग ग्लोबल पार्टनरशिप के चलते टला ‘रामायण’ का मच-अवेटेड ट्रेलर

अभिनेत्री ईवा ग्रोवर का पूर्व पति हैदर अली खान पर सनसनीखेज खुलासा: ‘डायरेक्टर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने का बनाया था दबाव’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More