Table of Contents
Airfloa Rail Technology Limited IPO: 11 सितंबर, 2025 को लॉन्च होने जा रहा है, जो भारतीय रेलवे के रोलिंग स्टॉक के कलपुर्जे बनाती है। अगर आप IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है क्योंकि ग्रे मार्केट में इस IPO को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है और 107% तक मुनाफे का संकेत मिल रहा है।
IPO के बारे में पूरी जानकारी
यह IPO 11 सितंबर से खुलकर 15 सितंबर, 2025 तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। कंपनी BSE और NSE दोनों पर लिस्टेड होगी और इसका लक्ष्य लगभग 91.10 करोड़ रुपये जुटाना है। IPO में 65,07,000 इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जिनकी फेस वैल्यू 10 रुपये है। प्राइस बैंड 133 से 140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
also read: जीएसटी 2.0 के तहत नई दरें लागू, जानिए किन चीजों की…
IPO से मिलेगा फायदा, कंपनी के फाइनेंशियल आंकड़े
IPO से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी मशीनरी और कलपुर्जों की खरीद, कर्ज चुकाने और कार्यशील पूंजी के लिए करेगी। 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 61.26% बढ़ा है, EBITDA मार्जिन 24.61% और PAT मार्जिन 13.28% दर्ज किया गया। कंपनी जुपिटर वैगन्स और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स जैसी बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है और अपने फाइनेंशियल प्रदर्शन के कारण निवेशकों को आकर्षित कर रही है।
लिस्टिंग और भविष्य के अवसर
इस IPO की लिस्टिंग 18 सितंबर को होने की संभावना है। निवेशकों को एक मजबूत और बढ़ते हुए सेक्टर में निवेश करने का यह बेहतरीन मौका है, खासकर रेलवे रोलिंग स्टॉक कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी के लिए।