‘एडेड शुगर’ क्या होती है और कैसे अपनी डाइट से इसे कम करके हेल्दी रह सकते हैं?

'एडेड शुगर' क्या होती है और कैसे अपनी डाइट से इसे कम करके हेल्दी रह सकते हैं?

जानें एडेड शुगर क्या होती है, इसके स्वास्थ्य पर प्रभाव और डाइट से इसे कम करने के आसान तरीके। हेल्दी रहने के लिए अपनी शुगर इनटेक को कैसे कंट्रोल करें, जानें इस लेख में।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, आपकी रोजाना की कैलोरी में एडेड शुगर की मात्रा 6% से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह शुगर, फल और सब्जियों में पाई जाने वाली प्राकृतिक शुगर से अलग होती है। अगर आप रोजाना 2000 कैलोरी लेते हैं, तो एडेड शुगर की मात्रा 50 ग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसलिए, अपनी डाइट में कम से कम एडेड शुगर का सेवन करें और हेल्दी रहें।

हालांकि एडेड शुगर का स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव होता है, इसके बावजूद इसे एक निश्चित मात्रा में लेने की सलाह दी जाती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि एडेड शुगर केवल वही नहीं है जो हम अपने खाने में खुद डालते हैं, बल्कि यह लगभग हर प्रोसेस्ड फूड और ड्रिंक में मौजूद होती है। आइए जानते हैं, एडेड शुगर क्या होती है और इसे डाइट से कैसे कम किया जा सकता है।

एडेड शुगर क्या होती है?

फल और सब्जियों में नैचुरल शुगर होती है, लेकिन यह एडेड शुगर की श्रेणी में नहीं आती। एडेड शुगर वह शुगर है जो फूड आइटम्स और ड्रिंक्स (जैसे सोडा, कुकीज, केक, और पेस्ट्री) तैयार करते वक्त मिलाई जाती है। इसलिए, हम जो शुगर खाते हैं, उसका सही आंकड़ा निकाल पाना मुश्किल है, क्योंकि नैचुरल शुगर को हम काउंट नहीं करते।

also read: Health Tips: क्या आपको भी हाथों और पैरों में झुनझुनी का…

एडेड शुगर से क्या होता है नुकसान?

बहुत ज्यादा एडेड शुगर का सेवन करने से अतिरिक्त कैलोरी मिलती है, जिसमें कोई भी आवश्यक पोषक तत्व नहीं होते। ज्यादा कैलोरी का सेवन वजन बढ़ने, मोटापे, प्री-डायबिटीज, टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकता है।

डाइट से एडेड शुगर कम करने के तरीके

1. हेल्दी विकल्प चुनें

सोडा और जूस की बजाय लो फैट मिल्क या बिना शक्कर वाली आइस टी लें। आप पानी में नींबू, खीरा या पुदीना भी डाल सकते हैं। केक और कुकीज की जगह मीठे में फल खा सकते हैं, और इसे दही के साथ भी खा सकते हैं।

2. पैकेज्ड फूड का लेबल चेक करें

जब भी पैकेटबंद चीजें खरीदें, उसके न्यूट्रिशन लेबल को ध्यान से पढ़ें। उसमें एडेड शुगर की मात्रा जरूर देखें। ऐसे फूड आइटम्स चुनें जिनमें एडेड शुगर की मात्रा बहुत कम या न के बराबर हो।

3. मीठा खाने का तरीका

कभी-कभी मीठा खाना ठीक है, लेकिन मीठी चीजों की क्रेविंग को किसी खास मौके पर रखने की कोशिश करें। जैसे वीकेंड पर आइसक्रीम खाएं और पूरे हफ्ते हेल्दी डाइट फॉलो करें। आप हेल्दी स्वीट ऑप्शंस भी चुन सकते हैं।

Related posts

गणेशोत्सव में FDA की नजर, GSB वडाला में रोज 25 हजार भक्तों के लिए बनेगा महाप्रसाद

केरल के पप्पड़म पर नया संकट? 15% नमी की सीमा से फूलने और कुरकुरेपन पर असर का डर

दिल्ली में 18वां BRICS Summit, पुतिन समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More