AAP सरपंच हत्या मामला: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्ती दिखाई, DGP को दी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

AAP सरपंच हत्या मामला: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्ती दिखाई, DGP को दी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

अमृतसर में AAP सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की शादी समारोह में दिनदहाड़े हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने DGP को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की शादी समारोह के दौरान दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तरन तारन विधानसभा हलका खेमकरण के AAP विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबी सरपंच के साथ जुड़ी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले में तुरंत सख्ती दिखाई। उन्होंने डीजीपी गौरव यादव से फोन पर वार्ता कर पूरे मामले की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि इस हत्या में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। सीएम मान ने साफ कहा कि प्रदेश में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

also read: पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम: गर्भवती महिलाओं को आम आदमी…

जानकारी के अनुसार, सरपंच वल्टोहा को विदेश में बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा पिछले छह महीनों से 30 लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए धमकाया जा रहा था। इससे पहले उन पर दो बार हमला भी हो चुका था। रविवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए सरपंच मेरी गोल्ड पैलेस, अमृतसर पहुंचे थे, जहाँ हमलावरों ने घुसकर उनके सिर पर दो गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या के बाद विरोधी दलों ने भी सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री मान ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

नायब सिंह सैनी सरकार का बड़ा डीबीटी ट्रांसफर, लाखों लाभार्थियों के खातों में पहुंचे ₹1,890 करोड़

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार, अंबाला-कर्नाल समेत तीन जगहों पर लगेंगी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीनें

हरियाणा सरकार ने सिख श्रद्धालुओं से मांगे आवेदन, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 22 नवंबर से 1 दिसंबर तक पाकिस्तान यात्रा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More