विधानसभा अध्यक्ष चरखी दादरी में विधायक श्री सुनील सांगवान के निवास पर पहुंचे, परिजनों से की मुलाकात
चण्डीगढ़, 15 मार्च – हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने पूर्व मंत्री दिवंगत श्री सतपाल सांगवान को एक कुशल राजनीतिज्ञ बताते हुए कहा कि उनके निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।
विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण आज चरखी दादरी में विधायक सुनील सांगवान के निवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर श्री सुनील सांगवान के पिता पूर्व मंत्री श्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताया।
श्री हरविंद्र कल्याण ने परिजनों से मुलाकात की और परिवार को दुख की इस घड़ी में ढाढस बंधाया।