दिनेश बस्सी ने लगाई श्रीमद् भागवत कथा में हाजिरी
अमृतसर। कांग्रेस के सीनियर नेता और इंम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दिनेश बस्सी ने आज न्यू मोहिंद्रा कालोनी स्थित मंदिर में आयोजित श्री मद् भागवत कथा में हाजिरी भरी और प्रभु श्री कृष्ण का आशीर्वाद लिया।
वार्ड नंबर 24 के मोहिंद्रा कालोनी स्थित साईं मंदिर में दीपा प्रधान और गोपी की ओर से आयोजित भागवत कथा में दिनेश बस्सी की ओर से आर्शीवाद लिया गया और समस्त संसार के भले के लिए अरदास की गई। दिनेश बस्सी ने इस दौरान भागवत कथा का श्रवण भी किया। उन्होंने कहा की हिंदू धर्म में श्री भागवत कथा का बेहद महत्व है। इंसान के हर प्रश्न का अर्थ भागवत कथा में मिलता है और सबको अपने जीवन में इसके सार को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा श्री मद् भागवत कथा में विशेष रुप से कहा गया है कि इंसान को कर्म करना चाहिए और फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। इसीलिए हर किसी को चाहिए कि अच्छे कर्म करें और अगर किसी के काम आ सके तो कभी पीछे नाम हटें।