Table of Contents
WPL 2026 मेगा नीलामी में भारत की दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं, यूपी वारियर्स ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदी। जानें नीलामी के अन्य प्रमुख खिलाड़ियों और बड़ी बोली की पूरी कहानी।
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की मेगा नीलामी में भारत की स्टार बल्लेबाज दीप्ति शर्मा सबसे महंगी मार्की खिलाड़ी बनकर उभरीं। उनके लिए आरंभिक आधार मूल्य 50 लाख रुपये था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत में उन्हें आधार मूल्य पर खरीदने की इच्छा जताई। हालांकि, यूपी वारियर्स ने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल किया और दिल्ली की 3.2 करोड़ रुपये की बोली स्वीकार कर दी। इस तरह दीप्ति अब यूपी वारियर्स के लिए खेलेंगी।
एलिसा हीली पहली बार अनसोल्ड
नीलामी में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली मार्की खिलाड़ियों में शामिल हुईं। उनका आधार मूल्य 50 लाख रुपये था, लेकिन किसी टीम ने उन्हें पहली बार में नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहीं।
सोफी डिवाइन 2 करोड़ में गुजरात जाएंट्स में
न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डिवाइन का आधार मूल्य भी 50 लाख रुपये था। उनके लिए आरसीबी और गुजरात जाएंट्स में कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई। अंततः गुजरात जाएंट्स ने दो करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
also read: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26: उर्विल पटेल ने 31 गेंदों…
अमेलिया केर और रेणुका सिंह की नीलामी
अमेलिया केर का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच मुकाबले के बाद मुंबई ने तीन करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा।
भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर का आधार मूल्य 40 लाख रुपये था और गुजरात जाएंट्स ने 60 लाख रुपये में उन्हें टीम में शामिल किया।
सोफी एक्लेस्टोन और मेग लेनिंग
सॉफी एक्लेस्टोन का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने 85 लाख रुपये की बोली लगाई, लेकिन यूपी वारियर्स ने RTM का इस्तेमाल कर उन्हें टीम में शामिल किया। मेग लेनिंग का आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। दिल्ली और यूपी के बीच होड़ देखने को मिली, और अंततः यूपी ने 1.90 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा।
लॉरा वोल्वार्ट को दिल्ली ने 1.10 करोड़ में खरीदा
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ट का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। आरसीबी और दिल्ली दोनों ने उनके लिए बोली लगाई। अंतिम में दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में उन्हें अपने टीम में शामिल किया।