Table of Contents
बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र का मुंबई में निधन, देओल परिवार ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया, अंतिम संस्कार में सनी देओल ने दी मुखाग्नि।
मुंबई में सोमवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अभिनेता का निधन उनके घर पर पूरे परिवार की मौजूदगी में हुआ और उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट पर किया गया। उनके बड़े बेटे सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी।
हालांकि धर्मेंद्र के निधन के कई घंटे बीत जाने के बाद भी देओल परिवार ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। इससे पहले जब उनके निधन की अफवाहें फैली थीं, तो हेमा मालिनी और ईशा देओल समेत परिवार ने तुरंत इन खबरों को खारिज किया था।
also read: स्मृति मंधाना का हल्दी लुक आउट, पलाश मुच्छल ने फिल्मी…
श्रद्धांजलि के लिए उमड़ा बॉलीवुड
धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड शमशान घाट पर पहुंचा। अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मौजूद रहे, वहीं सलमान खान, अक्षय कुमार और कई अन्य सितारों ने सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
View this post on Instagram
90वां जन्मदिन मना पाने से पहले अलविदा
धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। घर पर रिकवरी की खबरों के बावजूद वे अपने जन्मदिन से सिर्फ 15 दिन पहले दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का पोस्टर रिलीज
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का पोस्टर उनके निधन के दिन ही रिलीज किया गया। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता का रोल निभाया है। फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी और फैंस के लिए यह एक भावुक अनुभव बनने वाला है।