Table of Contents
पूनम पांडे का 9 दिन व्रत रखने का ऐलान: टीवी और फिल्म एक्ट्रेस पूनम पांडे इन दिनों अपने आने वाले व्रत और रामलीला में मंदोदरी के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। पूनम पांडे ने हाल ही में ऐलान किया कि वे इस नवरात्रि में 9 दिन का व्रत रखेंगी, ताकि वे अपने शरीर और मन को और भी पवित्र बना सकें। साथ ही, पूनम ने यह भी कहा कि वे दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाने जा रही हैं। अपने इस किरदार के लिए उन्होंने एक वीडियो में अपनी खुशी जताई है।
मंदोदरी का किरदार निभाकर खुश हैं पूनम पांडे
पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे व्हाइट कलर के साधे कपड़ों में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने कहा, “दिल्ली के प्रसिद्ध लाल किले में होने वाली लव कुश रामलीला में मुझे मंदोदरी का किरदार निभाने का मौका मिला है, जो रावण की पत्नी थीं और इस भूमिका में मैं बहुत खुश हूं। यह एक बहुत महत्वपूर्ण किरदार है, और मुझे इसका हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है।”
नवरात्रि व्रत रखने का ऐलान
वीडियो में पूनम पांडे ने यह भी बताया कि वे पूरे नवरात्रि के नौ दिनों तक व्रत रखेंगी। उन्होंने कहा, “मैंने यह फैसला किया है कि इस समय मैं नौ दिन तक व्रत करूंगी, ताकि मैं अपने तन और मन को और पवित्र कर सकूं और इस किरदार को और खूबसूरती से निभा सकूं। जय श्रीराम!”
also read: अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी: जानें कब और कहां…
पूनम पांडे की कास्टिंग पर उठे विवाद
हालांकि, पूनम पांडे की कास्टिंग पर कुछ विवाद भी उठे हैं। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने उनके पिछले विवादों का हवाला देते हुए, दिल्ली की रामलीला में पूनम पांडे के मंदोदरी का किरदार निभाने पर आपत्ति जताई है। संगठन ने 2011 में उनके द्वारा किए गए विवादित स्टंट का जिक्र करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने उनकी सार्वजनिक छवि को प्रभावित किया है। VHP का कहना है कि रामायण आधारित प्रदर्शनों में कास्टिंग करते वक्त केवल अभिनय क्षमता ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संवेदनशीलता को भी ध्यान में रखना चाहिए, ताकि भक्तों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
लव कुश रामलीला में अन्य प्रमुख कास्ट
लाल किले पर 22 सितंबर से शुरू होने वाली लव कुश रामलीला में कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। इसमें आर्य बब्बर रावण का किरदार निभाएंगे, किंशुक वैद्य राम का, रिनी आर्य सीता का किरदार निभाएंगी और भाजपा सांसद मनोज तिवारी परशुराम का रोल अदा करेंगे।