जिला लोक संपर्क कार्यालय, फाज़िल्का
पानी घटने के बाद लोग घरों को लौटने लगे
हुसैनीवाला से पानी की निकासी 1 लाख क्यूसेक से घटी
फाज़िल्का, 13 सितम्बर
सतलुज नदी में पानी का स्तर लगातार घट रहा है और आज कई दिनों बाद हुसैनीवाला से पानी की निकासी 1 लाख क्यूसेक से नीचे आ गई है। इसका सकारात्मक असर फाज़िल्का ज़िले में भी दिखने लगा है और कांवा वाली पत्तन से पार के गाँवों का सड़क संपर्क फिर से बहाल हो गया है।
यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लगातार राहत कार्य जारी हैं। पानी का स्तर नीचे आने के बाद लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं। अब तक 143 लोग राहत शिविरों से अपने घरों में वापस जा चुके हैं, जबकि 2893 लोग अभी भी शिविरों में हैं जिनकी पूरी देखभाल की जा रही है।
जिला प्रशासन अब तक 15,650 राशन किट और 7,433 बोरे पशु-चारा (कैटल फीड) वितरित कर चुका है। दूसरी ओर, विशेष गिरदावरी का कार्य भी राजस्व विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। टीमें खेतों में जाकर नुक़सान का आकलन कर रही हैं और इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
कैप्शन: विशेष गिरदावरी के लिए खेतों में
पहुँची टीम।