45 दिनों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन को सामान्य पटरी पर लाने का लक्ष्य निर्धारित – डॉ. बलबीर सिंह

कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, फ़ाज़िल्का

 

45 दिनों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन को सामान्य पटरी पर लाने का लक्ष्य निर्धारित – डॉ. बलबीर सिं

 

स्वास्थ्य मंत्री ने फ़ाज़िल्का ज़िले में राहत कार्यों की समीक्षा की

 

कहा, सतर्कता के चलते गंभीर बीमारियों का फैलाव नहीं हुआ

 

एनजीओज़ से बैठक कर मिशन चढ़दीकला से जुड़ने का किया आह्वान

 

 

फ़ाज़िल्का, 19 सितम्बर:

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज फ़ाज़िल्का ज़िले के दौरे के दौरान कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जीवन को पुनः सामान्य बनाने के लिए राज्य सरकार ने 45 दिनों का लक्ष्य तय किया है। वे यहां ज़िले के विभिन्न विभागों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा तथा मिशन चढ़दीकला संबंधी एनजीओज़ के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बाढ़ का पानी घटने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती पानी और जीवाणुओं से फैलने वाली बीमारियों को रोकना और नुकसान की भरपाई करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है ताकि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का प्रसार न हो। इस वर्ष ज़िले में अब तक केवल 6 डेंगू के मामले मिले हैं। विभाग द्वारा अब तक 4,31,216 घरों का सर्वे किया गया है। केवल पिछले पाँच दिनों में 23,260 घरों का सर्वे हुआ, 4215 स्थानों पर लार्वीसाइड डाली गई और 164 जगह फ्यूमीगेशन हुआ। इस दौरान बुखार के 401 मरीज मिले।

 

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार डेंगू के 699 टेस्ट किए गए हैं जबकि पीने के पानी के 117 सैंपल भी लिए गए हैं। डेढ़ लाख से अधिक क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई हैं और दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

 

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में गांव स्तर पर लगाए गए स्वास्थ्य कैंपों का ज़िक्र करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पिछले पाँच दिनों में ज़िले में 10,731 लोगों ने दवाइयां लीं। इनमें से 225 को बुखार, 177 को डायरिया, 1923 को त्वचा रोग और 900 को आंखों के संक्रमण की शिकायत थी। वहीं आशा वर्करों द्वारा 24,432 घरों तक पहुँच बनाकर 12,281 हेल्थ किटें वितरित की गईं।

 

मंत्री ने कहा कि ज़िला प्रशासन सराहनीय कार्य कर रहा है और सरकार के उद्देश्य के अनुसार हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि पंजाब सरकार ने बड़ी संख्या में नए डॉक्टर नियुक्त किए हैं, जिनमें से फ़ाज़िल्का ज़िले में 34 डॉक्टर तैनात किए गए हैं।

 

डॉ. बलबीर सिंह ने एनजीओज़ से मुलाकात कर बाढ़ संकट के दौरान उनकी सेवाओं की सराहना की और मिशन चढ़दीकला से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वेबसाइट rangla.punjab.gov.in पर जाकर राहत के लिए दान किया जा सकता है। यह राशि पूरी तरह बाढ़ राहत कार्यों पर खर्च होगी। उन्होंने एनजीओज़ से अपील की कि वे एक-एक गांव गोद लें और वहां लोगों के सामाजिक व मानसिक उत्थान के लिए काम करें।

 

इस अवसर पर फ़ाज़िल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, डॉ. मनदीप कौर (एडीसी जनरल), सुबाश चंदर (एडीसी विकास), एसडीएम कृष्णा पाल राजपूत, सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More