20,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायती सचिव को विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू, बी.डी.पी.ओ. पर भी मामला दर्ज

20,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायती सचिव को विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू, बी.डी.पी.ओ. पर भी मामला दर्ज

 

चंडीगढ़, 5 मार्च:

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज ब्लॉक कुरड़ा, एस.ए.एस. नगर में तैनात पंचायत सचिव अवनीत सिंह बाजवा को 20,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस रिश्वतखोरी के मामले में ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) एस.ए.एस. नगर धनवंत सिंह पर भी सह-अभियुक्त के रूप में मामला दर्ज किया गया है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों कर्मचारियों को एक सरपंच द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि बी.डी.पी.ओ. और पंचायत सचिव ने वर्ष 2018-2023 तक ग्राम पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए उपयोग की गई अनुदान राशि से संबंधित उपयोग प्रमाण पत्र (यू.सी.) जारी करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

इस संबंध में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना, फ्लाइंग स्क्वायड-1, एस.ए.एस. नगर, पंजाब में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और बी.एन.एस. की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई जारी है।

———-

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More