10,000 रुपए रिश्वत लेता सहायक टाउन प्लैनर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

10,000 रुपए रिश्वत लेता सहायक टाउन प्लैनर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

 

चंडीगढ़, 28 मई, 2025ः

 

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज नगर कौंसिल, गुरदासपुर में तैनात सहायक टाउन प्लैनर (ए. टी. पी.) चरनजीत सिंह को एक स्थानीय आर्किटेक्ट से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।

 

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आज यहाँ एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी गुरदासपुर जिले की तहसील दीनानगर के गाँव आनन्दपुर के रहने वाले एक आर्किटेक्ट की तरफ से शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत की गई है।

 

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने गुरदासपुर शहर में अपने प्रोजैक्ट के लिए एन. ओ. सी. के लिये आवेदन दिया था और इस सम्बन्धी फाइल को शुरू में बिलडिंग इंस्पेक्टर और ड्राफटसमैन द्वारा मंज़ूरी दे दी गई थी परन्तु बाद में अंतिम मंजूरी के लिए उक्त ए. टी. पी. को भेज दिया गया। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि मुलजिम ने जानबुझ कर अनावश्यक ऐतराज़ उठाए और फाइल को मंज़ूरी देने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की।

 

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक तस्दीक के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर ए. टी. पी. चरनजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

 

उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना, अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और मुलजिम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More