हाईकमान ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी और हलका संगठन इंचार्ज चन्नी को जिला होशियारपुर का ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया

हाईकमान ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी और हलका संगठन इंचार्ज चन्नी को जिला होशियारपुर का ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया

 

 

होशियारपुर/गढ़शंकर, 22 नवंबर ( ):- आम आदमी पार्टी ने राज्य (पंजाब) में आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए पार्टी नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी तरह, जिला होशियारपुर में पार्टी के टकसाली नेताओं जिनमें जय कृष्ण सिंह रौड़ी डिप्टी स्पीकर विधानसभा विधायक हल्का गढ़शंकर और चरणजीत सिंह चन्नी संगठन इंचार्ज हल्का गढ़शंकर को जिला होशियारपुर से जिला ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है। इस बारे में बात करते हुए डिप्टी स्पीकर रौड़ी और उनके ओ.एस. डी. चरणजीत चन्नी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें ज़िले की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए वह पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हैं और पार्टी को विश्वास दिलाते हैं कि वह अपनी ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएँगे और पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को एकजुट करके ब्लॉक समिति व ज़िला परिषद के चुनावों में जीत हासिल करेंगे। आज पार्टी के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त नियुक्तियों के लिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया और डिप्टी स्पीकर रौड़ी व संगठन प्रभारी चन्नी को बधाई भी दी।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More