हर धर्म मानवता की सेवा का संदेश देता है: कुलतार सिंह संधवा

हर धर्म मानवता की सेवा का संदेश देता है: कुलतार सिंह संधवा*

 

 

 

– ईसाई समुदाय द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की

 

 

 

– होली ट्रिनिटी चर्च में आयोजित एक धार्मिक समारोह में हुए शामिल

 

 

 

जालंधर, 19 जुलाई: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने आज कहा कि दुनिया का हर धर्म मानवता की सेवा का संदेश देता है और मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।

 

होली ट्रिनिटी चर्च में डाइसिस ऑफ जालंधर के नए बिशप डा. जोस सेबेस्टियन के स्वागत में आयोजित एक धार्मिक समारोह में शामिल होते हुए, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष स.संधवा ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों, पैगम्बरों और संतों की धरती है और यह धरती ईश्वर में आस्था रखने वालों का हर तरह से सम्मान करती है।

 

 

 

इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली, जालंधर सुधार ट्रस्ट की अध्यक्ष राजविंदर कौर थियाडा, पी.आर.टी.सी. के डायरेक्टर राजिंदर सिंह रिहाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी उपस्थित थे।

 

 

 

ईसाई समुदाय द्वारा मानवता की सेवा में दिए जा रहे बहुमूल्य योगदान की सराहना करते हुए स. संधवा ने कहा कि ईसाई समुदाय ने न केवल पंजाब की प्रगति में योगदान दिया है, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस समुदाय द्वारा निभाई जा रही भूमिका भी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भी राज्य के लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए शुरू से ही स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दी है और निरंतर सुधारों के माध्यम से इन दोनों क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए है।

 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने बिशप डा.जोस सेबेस्टियन को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ईसाई समुदाय इसी प्रकार समाज सेवा और मानवता के कल्याण में अपनी सेवाएं देता रहेगा।

 

 

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा आप नेता रोबिन सांपला, एस.डी.एम. आदमपुर विवेक कुमार मोदी, अतिरिक्त कार्यभार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) आदि भी उपस्थित थे।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More