हरीके हैडवर्क्स से पानी की निकासी में 19 हजार क्यूसेक की कमी – गुरमीत सिंह खुड्डियां

हरीके हैडवर्क्स से पानी की निकासी में 19 हजार क्यूसेक की कमी – गुरमीत सिंह खुड्डियां
कृषि मंत्री द्वारा फाजिल्का के सीमावर्ती बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा
फाजिल्का, 30 अगस्त – पंजाब के कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज फाजिल्का जिले के सीमा क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान वे घुरका गाँव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित घरों तक पहुँचे और लोगों का हालचाल जाना।
उन्होंने बताया कि हरीके हैडवर्क्स से पानी की निकासी में 19 हजार क्यूसेक की कमी आई है और वर्तमान में वहाँ से 2,44,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। श्री खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हड़ प्रभावित इलाकों में हर प्रकार की त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की टीमें लगातार प्रभावित गाँवों में पहुँचकर लोगों को राशन, पशुओं के लिए चारा और फीड उपलब्ध करवा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित आठ राहत शिविरों में भी लोगों के लिए लंगर, राशन और अन्य राहत सामग्री बिना किसी रुकावट के भेजी जा रही है।
कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने फसलों के नुकसान की गिरदावरी करने और प्रभावित घरों का विवरण एकत्र करने के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं। इसके आधार पर उचित मुआवजा दिया जाएगा।
इस अवसर पर फाजिल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि राहत कार्य पूरी तेजी से चल रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर प्रभावित परिवार तक सहायता पहुँचे।
श्री खुड्डियां ने बताया कि कृषि एवं पशुपालन विभाग की टीमें भी सभी प्रभावित गाँवों में सक्रिय रूप से तैनात हैं। उन्होंने गाँव घुरका में स्वयं लोगों को राहत सामग्री वितरित करवाई।
इस मौके पर फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू, एसडीएम वीरपाल कौर, ट्रेड बोर्ड से अतुल नागपाल, चेयरमैन इंद्रजीत सिंह, जिला प्रधान उपकार सिंह जाखड़, मार्केट कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह नूरशाह और डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन मनदीप सिंह भी उपस्थित थे।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More