हरभजन सिंह ई.टी.ओ., डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंद्र भगत द्वारा वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात

हरभजन सिंह ई.टी.ओ., डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंद्र भगत द्वारा वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात

पंजाब सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध – हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर


पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंद्र भगत ने आज दिवंगत आई.पी.एस. अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया।
श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने इस अवसर पर परिजनों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि एक योग्य अधिकारी को जातीय भेदभाव का शिकार बनाया गया, जो भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है।
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि वाई. पूरन कुमार की मृत्यु के बाद उनके परिवार को जो कुछ सहना पड़ रहा है, उसे देखकर दुख और बढ़ जाता है। उन्होंने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की कि इस मामले में कार्रवाई को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद मिल सके।

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More