हरजोत सिंह बैंस द्वारा प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त

हरजोत सिंह बैंस द्वारा प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त

 

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर

 

पंजाब के शिक्षा एवं सूचना और लोक संपर्क मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राजवीर ने आज एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहाँ उन्हें सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भर्ती कराया गया था।

 

अपने शोक संदेश में श्री बैंस ने राजवीर जवंदा को एक ‘‘महान पंजाबी गायक’’ के रूप में याद किया, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ से पंजाबी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में जवंदा की असमय मृत्यु ने पंजाबी संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन पैदा कर दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। श्री बैंस ने कहा कि राजवीर जवंदा अपने मनमोहक गीतों के ज़रिए अपने प्रशंसकों के दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेंगे और उनके योगदान ने पंजाबी गायकी को एक नया आयाम प्रदान किया है।

 

दुखी परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्री ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और साहस प्रदान करे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More