हरजोत बैंस द्वारा सीनियर पत्रकारों के पिता संत राम वशिष्ठ के निधन पर दुख व्यक्त

हरजोत बैंस द्वारा सीनियर पत्रकारों के पिता संत राम वशिष्ठ के निधन पर दुख व्यक्त

 

चंडीगढ़, 12 सितंबर:

 

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज जग बाणी अखबार के रेजिडेंट एडिटर श्री रणदीप वशिष्ठ और दैनिक भास्कर अखबार के सीनियर पत्रकार श्री संदीप वशिष्ठ के पिता श्री संत राम वशिष्ठ (92) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री संत राम वशिष्ठ की सेहत काफी समय से खराब चल रही थी और आज सुबह उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रूपनगर जिले के पास स्थित गांव बूर माजरा के श्मशान घाट में किया गया।

 

दुखी परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि श्री संत राम वशिष्ठ एक नेकदिल इंसान थे जिन्हें उनकी सादगी, ईमानदारी और समाज भलाई के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि श्री वशिष्ठ की मान्यताएं, मूल्य और विरासत उनके परिवार और सभी परिचितों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।

 

कैबिनेट मंत्री ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह इस कठिन समय में परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का साहस प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शांति प्रदान करें।

 

श्री वशिष्ठ के परिवार में उनकी पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं।

———–

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More