स्वास्थ्य विभाग ने गांव चूड़ीवाला धन्ना में लोगों को किया मलेरिया के प्रति जागरूक

स्वास्थ्य विभाग ने गांव चूड़ीवाला धन्ना में लोगों को किया मलेरिया के प्रति जागरूक

 

फाजिल्का, 17 जून (): फाजिल्का के सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार, सहायक सिविल सर्जन डॉ. रोहित गोयल, जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉ. कविता के निर्देशानुसार, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. सुनीता, सीएचसी खोई खेड़ा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गांधी के नेतृत्व में समूह सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजरों की उपस्थिति में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जून माह में विभिन्न गावों में मलेरिया जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार बताया कि जून माह को स्वास्थ्य विभाग की और से एंटी मलैरिया महीना के रूप में मनाया जाता है। इस माह में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा सभी गावों में जाकर लोगों को मलेरिया बुख़ार बारे जागरूक किया जाता है तथा इससे बचाव के बारे में भी अवगत करवाया जाता है। आज गांव चूड़ीवाला धन्ना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों हैल्थ वर्कर गंगा राम द्वारा मलेरिया के बारे में शिक्षित करते हुए क्षेत्रवासियों को मच्छरों से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्हें अपने आसपास साफ-सफाई रखने, पानी खड़ा नहीं होने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और हर सप्ताह कूलर, गमले, रेफ्रिजरेटर साफ करने को कहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि काले जले तेल को भी सप्ताह में एक बार नालों व तालाबों में डालना चाहिए ताकि ठहरे हुए पानी में मच्छर पैदा न हो सकें। रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। अगर आपको बुखार है तो अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल, उपकेंद्र में जांच कराएं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के हैल्थ वर्कर गंगा राम, सीता राम, एएनएम राजदीप कौर सहित समूह आशा वर्कर मौजूद रहीं।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More