स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर के नशा करने और महिला की मारपीट की घटना के जांच के आदेश दिए

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर के नशा करने और महिला की मारपीट की घटना के जांच के आदेश दिए

 

 

 

– कहा, सख्त कार्रवाई की जाएगी, पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई

 

 

 

जालंधर, 20 जून: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने एक डॉक्टर ,जो कथित तौर पर एक अस्पताल में नशे का सेवन करते और एक महिला पर हमला करते पाया गया के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें डॉक्टर नशे का सेवन करने के अलावा एक महिला से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है।

 

 

 

डा. बलबीर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जांच पहले से ही चल रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और किसी भी जिम्मेदार को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

कैबिनेट मंत्री ने इस मुद्दे को उजागर करने और सरकार के ध्यान में लाने में मीडिया की भूमिका की भी सराहना की।

 

 

 

 

उन्होंने स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के भीतर नैतिक आचरण बनाए रखने और विशेष रूप से सरकारी संस्थानों में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More