सौंद द्वारा प्रसिद्ध चित्रकार जरनैल सिंह आर्टिस्ट के निधन पर शोक व्यक्त

सौंद द्वारा प्रसिद्ध चित्रकार जरनैल सिंह आर्टिस्ट के निधन पर शोक व्यक्त

 

चंडीगढ़, 10 फरवरी:

 

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने प्रसिद्ध चित्रकार जरनैल सिंह आर्टिस्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका निधन एक संक्षिप्त बीमारी के बाद हो गया। कनाडा निवासी जरनैल सिंह इन दिनों पंजाब आए हुए थे।

 

यहां जारी शोक संदेश में तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि जरनैल सिंह आर्टिस्ट ने अपनी चित्रकला के माध्यम से पंजाब की संस्कृति और सिख इतिहास से जुड़ी कई सुंदर तस्वीरें बनाई हैं।

 

उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह आर्टिस्ट द्वारा विभिन्न प्रसिद्ध हस्तियों और महान व्यक्तियों के बनाए गए चित्र भी अद्भुत हैं। उनके इस दुनिया से चले जाने से कला प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति हुई है।

 

सौंद ने अकाल पुरख के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस कठिन घड़ी में परिवार और प्रियजनों को धैर्य प्रदान करें।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More