सोर्स सेगरीगेशन की ओर बड़ा कदम: 9 जून से शहर के पांच वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट

स्वच्छ होशियारपुर, सुंदर होशियारपुर’

सोर्स सेगरीगेशन की ओर बड़ा कदम: 9 जून से शहर के पांच वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट

– डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में  शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शुरु की गई पहल

– वार्ड नंबर 8,9,10,11 और 12 में शुरु होगा प्रोजेक्ट

–  नियमों का उल्लंघन करने पर होगा चालान,शहरवासियों से सहयोग की अपील

–   पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद पूरे होशियारपुर में होगा विस्तार

–    डी.ए.वी कालेज डंपिंग शेड हटाकर किया जाएगा उस स्थान का सौंदर्यीकरण

होशियारपुर, 6 जूनः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सोर्स सेगरीगेशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 9 जून से पांच वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। वे आज अपने कार्यालय में इस प्रोजेक्ट संबंधी अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से होशियारपुर प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस परियोजना के तहत वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11 और 12 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। सभी घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग नगर निगम की विशेष गाड़ियों द्वारा इकट्ठा किया जाएगा और उसे सीधे डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जाएगा। इस पहल से इलाके में कूड़े के ढेर लगने की समस्या समाप्त होगी और डी.ए.वी. कॉलेज के सामने स्थित डंप शेड पर भी कूड़ा एकत्र नहीं होगा।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत डी.ए.वी. कॉलेज के सामने स्थित डंपिंग शेड को हटाकर वहां सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने वार्ड निवासियों से प्रोजेक्ट को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता है या गीला और सूखा कूड़ा अलग करके नगर निगम को नहीं देता तो उसका चालान किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस सफाई अभियान में सोनालिका उद्योग समूह और श्री कृष्णा इंफ्रा सर्विसेज का सहयोग भी मिल रहा है। इन वार्डों में 50 कूड़ा रेहड़ियां और टाटा एस वाहन लगाए गए हैं ताकि सोर्स सेगरीगेशन को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके और इसे पूरे होशियारपुर में विस्तारित किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, यह हर नागरिक का कर्तव्य है। हम सब मिलकर होशियारपुर को स्वच्छ, सुंदर और एक आदर्श शहर बना सकते हैं। आइए, इस अभियान में सहभागी बनें और एक सकारात्मक परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाएं।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर, संयुक्त कमिश्नर संदीप तिवाड़ी, सोनालिका उद्योग से रजनीश संदल, श्री कृष्णा इंफ्रा से अनिल महाजन सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More