सिविल डिफेंस होशियारपुर ने “लाइट एंड साउंड कार्यक्रम” में दिखाई अनुशासन और सेवा भावना की मिसाल
– श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित कार्यक्रम में 101 वॉलंटियर्स ने निभाई जिम्मेदारीपूर्ण ड्यूटी
होशियारपुर, 9 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के दिशा-निर्देशानुसार, पंजाब सरकार की ओर से आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित “लाइट एंड साउंड कार्यक्रम” के दौरान सिविल डिफेंस होशियारपुर की टीम ने अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक आयोजन में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ने वृद्धजनों, अस्वस्थ व्यक्तियों व दिव्यांगजन की सहायता के लिए विशेष प्रबंध किए। उन्होंने उन्हें व्हीलचेयर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया, जिससे कार्यक्रम में आए सभी दर्शकों को सुविधा और सम्मान का अनुभव हुआ। यह कार्य सेवा और मानवता की भावना का सशक्त प्रतीक बना।
कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में 101 वॉलंटियर्स ने निष्ठापूर्वक योगदान दिया और यह सुनिश्चित किया कि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो। सभी स्वयंसेवकों ने अपनी ड्यूटी को अत्यंत जिम्मेदारी और तत्परता से निभाया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कमांडर, पंजाब होम गार्ड्स–कम एडिशनल कंट्रोलर सिविल डिफेंस रवेल सिंह रंधावा तथा कंपनी कमांडर मनिंदर सिंह हीरा का मार्गदर्शन और सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। वहीं, डिप्टी चीफ वार्डन प्रमोद कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सेवा, अनुशासन और सहयोग की भावना को मूर्त रूप दिया।
कार्यक्रम में कमल किशोर, ईश्वर बंसल, तारक शर्मा, अश्विनी शर्मा, पवन शर्मा, त्रास्वी शर्मा, करमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, विकास शर्मा, राकेश कुमार, संजीव कुमार शर्मा, अश्वनी वर्मा, दीपाली शर्मा, गीता रानी, सोहन कौर, अमित शर्मा, सौरव शर्मा, मुनीर कुमार, सजल शर्मा, हर्ष, सुमित गुप्ता, प्रणव बंसल, निखिल बंसल, रीना मेहरा, जसविंदर कौर, कपिलदेव, योगेश ओहरी, बलदीप कौर, भूपिन्दर, कार्तिक कैंथ, दीपक पराशर, इशिता, सागर, सिद्धार्थ वशिष्ठ, पीयूष कुमार सहित अनेक अन्य वॉलंटियर्स ने उत्कृष्ट सेवाएं दी।
डिप्टी कमिश्नर ने सिविल डिफेंस होशियारपुर की पूरी टीम को उनके अनुशासित कार्य, निःस्वार्थ सेवा और समर्पण भावना के लिए हार्दिक बधाई एवं
शुभकामनाएं दी।