सिख म्यूजियम और गुरु रविदास म्यूजियम की हुई समीक्षा बैठक*

सिख म्यूजियम और गुरु रविदास म्यूजियम की हुई समीक्षा बैठक*

 

 

 

*म्यूजियम गुरुओं की याद और शिक्षा को संजोएंगे, युवाओं को उनके जीवन दर्शन और आदर्शों से प्रेरित करेंगे: मुख्यमंत्री*

 

 

 

चण्डीगढ़, 24 सितम्बर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास में कुरुक्षेत्र में बनने वाले सिख म्यूजियम और संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम के निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

बैठक में दोनों म्यूजियम के डिजाइन और निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों से सुझाव लिए गए और यह निर्देश दिया गया कि परियोजनाओं का कार्य नियत समय सीमा में पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि म्यूजियम गुरुओं की याद और शिक्षा को संजोएंगे और युवाओं को उनके जीवन दर्शन व आदर्शों से प्रेरित करेंगे।

 

 

 

साथ ही बैठक में म्यूजियम की विषयवस्तु, स्थापत्य और दर्शनीयता पर भी सुझाव लिए गए, ताकि परियोजना न केवल भव्य दिखे बल्कि सामाजिक और ऐतिहासिक महत्व भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करे।

 

 

 

केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि दोनों स्मारकों के निर्माण कार्यों पर बनी कमेटियां विस्तृत रूप से चर्चा करें और समाज के प्रबुद्धजनों से भी सुझाव लें।

 

 

 

बैठक में प्रदेश के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व सांसद श्री दुष्यंत कुमार गौतम ने ऑनलाइन जुड़कर अपने सुझाव साझा किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More