सरहद पार से चलाए जा रहे तस्करी नैटवर्क का अमृतसर में पर्दाफाश; 8 पिस्तौलें, 1 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपए ड्रग मनी सहित तीन गिरफ़्तार

सरहद पार से चलाए जा रहे तस्करी नैटवर्क का अमृतसर में पर्दाफाश; 8 पिस्तौलें, 1 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपए ड्रग मनी सहित तीन गिरफ़्तार

पाकिस्तान-आधारित तस्कर सिकंदर नूर के निर्देशों अधीन काम कर रहे थे गिरफ़्तार किये मुलजिम: डीजीपी गौरव यादव

पंजाब में गैंगस्टरों को सप्लाई किये जाने थे बरामद किये हथियार

चंडीगढ़/ अमृतसर, 2 जुलाईः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र चल रही मुहिम के दौरान बड़ी ख़ुफ़िया कार्यवाही के अंतर्गत काउन्टर इंटेलिजेंस (सी. आई.) अमृतसर ने पाकिस्तान से सम्बन्धित सरहद पार से चलाए जा रहे नशा और ग़ैर- कानूनी हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुये इस माड्यूल के तीन गुर्गों को आठ आधुनिक हथियारों, 1 किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहाँ दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान फ़िरोज़पुर के गाँव सांके निवासी सरबजीत सिंह, फ़िरोज़पुर के गाँव लंगियाना के निवासी कुलविन्दर सिंह और रेलवे रोड, तरनतारन के निवासी अशमनदीप सिंह के तौर पर हुई है। बरामद किये गए हथियारों में तीन एमएम गलौक पिस्तौल, तीन .30 बोर के चाइनीज़ पिस्तौल और दो .30 बोर के पीऐक्स- 5 पिस्तौल शामिल हैं। इसके इलावा पुलिस टीमों ने मुलजिमों के कब्ज़े में से एक नोट/पैसे गिनने वाली मशीन बरामद की है और एक सपलैंडर मोटरसाईकल ( पीबी- एटी- 1664), जिसका प्रयोग वह खेपों की ढुलाई के लिए करते थे, को भी ज़ब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम पाकिस्तान स्थित तस्कर सिकंदर नूर, निवासी मनीहाला (पाकिस्तान) के निर्देशों अधीन काम कर रहे थे, जो सरहद पार से ड्रोन के द्वारा हथियारों की खेपें पहुंचाता था। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए यह हथियार आगे गैंगस्टरों तक पहुँचाते थे।

आपरेशन के बारे विवरण सांझे करते हुये उन्होंने बताया कि सी. आई. अमृतसर, को फ़िरोज़पुर और तरनतारन जिलों के अधिकार क्षेत्र में पड़ते भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्रों से हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त होने के बारे पुख़्ता सूचना मिली थी। उन्होंने आगे कहा कि इस पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों ने रेलवे रोड तरन तारन के नज़दीक तीन व्यक्तियों को तब गिरफ़्तार किया, जब वह अपने मोटरसाईकल पर खेप पहुँचाने जा रहे थे। इस दौरान उक्त दोषियों के कब्ज़े में से ग़ैर-कानूनी हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किये गए।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगली-पिछली कड़ियाँ जोड़ने और पूरे नैटवर्क सम्बन्धी और अहम जानकारी जुटाने के लिए आगे जांच की जा रही है।

इस सम्बन्धी, एफआईआर नंबर 35 तारीख़ 01- 07- 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 27-ए, 29 और आर्मज़ एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत पुलिस स्टेशन स्पेशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।
—- –

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More