सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं का किसानों को 356.29 करोड़ रुपये का भुगतान: डॉ. सोना थिंद
पूरे सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में नहीं आएगी कोई परेशानी: डिप्टी कमिश्नर
फतेहगढ़ साहिब, 26 अप्रैल:
डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद का काम सुचारू रूप से चल रहा है और विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा अब तक की गई कुल खरीद के भुगतान के तौर पर पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के अनुसार किसानों को 356.29 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन किसानों द्वारा मंडियों में लाई गई गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीद प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी किसान को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि जिले की अनाज मंडियों में अब तक 222867 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से 216870 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों व निजी व्यापारियों द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं में से 84,553 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है तथा जिला मैनेजरों को लिफ्टिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने बताया कि मंडियों में खरीदे गए कुल गेहूं में से पनग्रेन द्वारा 38612 मीट्रिक टन, मार्कफेड द्वारा 45350 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 44263 मीट्रिक टन, वेयरहाउस द्वारा 33972 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा 21256 मीट्रिक टन और निजी व्यापारियों द्वारा 33417 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, बैठने के लिए छायादार स्थान तथा स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था की गई है।