कार्यालय, जिला जनसंपर्क अधिकारी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, सोहाना में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा
साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 17 सितंबर:
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, सोहाना में हिंदी पखवाड़ा धूमधाम से मनाया और बोर्ड में हिंदी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राएँ हुई सम्मानित
सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, सोहाना (एस.ए.एस नगर) में हिंदी पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया। जिसमें अलीशा 10ए की छात्रा ने हिन्दी भाषा के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला। समीता, हर्षिता, अविजोत, प्रियांशी, शानवी, असफिया, सिमरन कौर, जशनप्रीत कौर, अनमोल, गुरनूर कौर, दीपांशी, राघवी, सुखचैन कौर, पल्लवी, आईना, प्रीत, माही छठी ए यमनदीप कौर छठी, आयशा सातवीं ए ने हिंदी भाषा और अलग अलग विषयों को समर्पित कवितायें प्रस्तुत कारण सभा का मन जीत लिया और सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से इनका अनुमोदन किया। सभी प्रतियोगियों को सुधा जैन हिन्दी अध्यापिका हिन्दी अध्यापिका की ओर से प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती हिमांशु ढंड ने ख़ुशी प्रकट करते हुए यह जानकारी दी कि पिछले साल की तरह इस साल भी वार्षिक बोर्ड के नतीजे शत-प्रतिशत रहे हैं स्कूल की छात्राओं ने हिंदी विषय में भी अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल की प्रार्थना सभा में होनहार विद्यार्थियो सुबह की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य द्वारा मैट्रिक परीक्षा में हिंदी विषय में शत-प्रतिशत एवं 90% तक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया स्कूल के मीडिया इंचार्ज श्रीमती सुधा जैन सुदीप स्टेट अवार्डी अध्यापिका ने यह जानकारी देते हुए और परिश्रमी छात्राओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक भाषण देते हुए कहा कि हमें अपने पैरों पर खड़े होकर स्कूल, माता-पिता और अध्यापकों का नाम रोशन करना है और समाज की भलाई के लिए हमेशा आगे आना है।
वर्ष 2023-24 में हिंदी में रमनजोत कौर- हंसिका मेहरा – 97 अंक, आस्था- सपीना -94 अंक, नंदीका रूपाली -93 अंक, रोशनी-92 अंक, हरमनप्रीत- मनप्रीत-94 अंक. परी अरोड़ा -प्राची शर्मा -अनीषा -गुप्ता- आशा कुमारी-90 अंक प्राप्त किए इन छात्राओं को सम्मानित किया गया।
वर्ष 2024-25 में सुनिधि सुपुत्री भूपेंद्र कुमार हिन्दी विषय में 100 /100 अंक प्राप्त किए सुखजीत कौर सुपुत्री सतविंदर सिंह ने 99/100 अंक प्राप्त करके स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया तीसरे स्थान पर हरकीरत कौर निहारिका वर्मा संजना शरणप्रीत कौर 98/100 नेहा -96 अंक, अक्षरा-93 अंक स्वाति -मेघवती 92 अंक वंशिका 91 अंक नवजोत 90 अंक प्राप्ति पर प्रार्थना सभा में हिन्दी शिक्षक संघ, पंजाब द्वारा दिए गए प्रशंसा पत्रों एवं तमगों से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती श्रीमती हिमांशु ढंड प्रिंसिपल, उप प्रधानाचार्य ज्योति कालरा किरणदीप कौर, सुधा जैन ‘सुदीप’ एवं कैंपस मैनेजर बलदेव सिंह ने बच्चों को इनाम वितरित किए उन्होंने कहा कि और मेहनती स्टाफ़ के कारण पूरे इलाक़े में इस स्कूल की अपनी अलग शान है और यहाँ पर दूर दूर गांवों से लड़कियाँ शिक्षा प्राप्त करने के लिए आती है । इस अवसर पर उन्होंने विशेषतौर पर सुधा जैन एवं सीमा गुप्ता दोनों हिंदी अध्यापिकाओं को बधाई और हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ दी। इस मौक़े पर समूह स्टाफ़ उपस्थित रहा ।