सरकारी आई.टी.आई. मेहरचंद में अस्थाई तौर पर गेस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टर की भर्ती के लिए आवेदनों की मांग

सरकारी आई.टी.आई. मेहरचंद में अस्थाई तौर पर गेस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टर की भर्ती के लिए आवेदनों की मांग

 

 

 

जालंधर, 10 सितंबर: सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेहरचंद, जालंधर द्वारा सेशन 2025-26 के लिए विभिन्न ट्रेडों में गेस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टरों की अस्थाई भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए है।

 

संस्थान प्रबंधन समिति के सदस्य सचिव-कम-डी.डी.ओ., सरकारी आई.टी.आई. मेहरचंद, जसविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में प्लंबर, वेल्डर, आर.ए.सी., एम.एम.वी., मशीनिस्ट और डी.एम.सी. ट्रेड के लिए गेस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टर की एक-एक रिक्ति के लिए भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता की जानकारी डायरेक्टर जनरल ट्रेनिंग की वेबसाइट https://dgt.gov.in/cts_datails से प्राप्त की जा सकती है।

 

 

उन्होंने बताया कि इंटरव्यू 18 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे तक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेहरचंद में होगा। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव से संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ उनकी फोटोकॉपी लेकर आएं। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर तक अपने दस्तावेज संस्थान में भेज भी सकते है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94174-10589 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

…….

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More