श्री गुरू रविदास महाराज जी के आगमन पर्व पर निकाले गए भव्य नगर कीर्तन का किया स्वागत

श्री गुरू रविदास महाराज जी के आगमन पर्व पर निकाले गए भव्य नगर कीर्तन का किया स्वागत

लुधियाना: श्री गुरू रविदास महाराज जी के आगमन की पर्व पर लुधियाना स्थित बस्ती जोधेवाल से शुरू हुए भव्य नगर कीर्तन का शहर की परिक्रमा करते हुए, सुभानी बिल्डिंग क्षेत्र में पहुंचने पर मोहल्ला फतेहगंज, श्री गुरू रविदास सभा समाध माई चंदो और अंबेडकर नवयुवक दल द्वारा शानदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की भी व्यवस्था की गई थी।
इस मौके पर बोलते हुए, श्री गुरू रविदास सभा समाध माई चंदो तथा अंबेडकर नवयुवक दल के संरक्षक राजीव कुमार लवली ने कहा कि वह श्री गुरु रविदास महाराज के आगमन की पर्व पर हर वर्ष निकाले जाने वाले भव्य नगर कीर्तन का हार्दिक स्वागत करते हैं। इस दौरान जहां लंगर लगाए गए हैं, वहीं पर लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरू रविदास महाराज जी ने मानवता को अच्छे कर्म करने तथा जरूरतमंदों की भलाई करने का संदेश दिया है। उनके विचारों पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है।
लवली ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले संगठनों और प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।  जहां अन्यों के अलावा एडवोकेट इंद्रजीत सिंह, बंसी लाल प्रेमी प्रधान, करनैल सिंह, वरिंदर कश्यप, हंसा, चंचल सिंह, सोढ़ी राम, रमेश कुमार, लक्की, कुलविंदर गोल्डी, वेदांत, साहिल, राजिंदर कौर, सोनिया, नीलम, चिंका, बब्बी, शिशु, राजेश लाल, टिंकू व समस्त फतेह गंज निवासी भी मौजूद थे।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More