श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोह

श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोह

 

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों से भेंट कर दिया निमंत्रण

 

चंडीगढ़, 24 अक्तूबर:

 

श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पंजाब सरकार की ओर से देशभर के मुख्यमंत्रियों को औपचारिक रूप से आमंत्रण देने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में आज पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भेंट की।

 

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली के साथ मिलकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आगामी स्मृति समारोहों में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण सौंपा।

 

इसी दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और हरदीप सिंह मुंडियां ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की 350वीं शहादत के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे समारोहों में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

 

इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित स्मृति कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

 

ये मुलाकातें पंजाब सरकार की उस पहल का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य ‘हिंद की चादर’ नवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादर जी की अमर शहादत की याद में पंजाब में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रमों में देशभर की व्यापक भागीदारी को सुनिश्चित करना है।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More