वोट चोरी करने वाली भाजपा सरकार अब पंजाबियों का राशन चोरी करने पर आमादा – डॉ. बलबीर सिंह

वोट चोरी करने वाली भाजपा सरकार अब पंजाबियों का राशन चोरी करने पर आमादा – डॉ. बलबीर सिंह

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, पंजाब सरकार केंद्र की साज़िशें कामयाब नहीं होने देगी।

 

फ़ाज़िल्का, 23 अगस्त।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के गरीब लोगों को मिलने वाले राशन पर रोक लगाने की योजना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपने लोगों के साथ मज़बूती से खड़ी है और किसी भी परिस्थिति में केंद्र के इन मनसूबों को सफल नहीं होने देगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के 32 लाख लोगों का राशन बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले यह सरकार वोट चोरी कर रही थी, फिर पंजाब के पानी को हड़पने की कोशिश की, लोगों का निजी डेटा चुराया और अब गरीबों का राशन छीनने की योजना बनाई जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि केंद्र ने के.वाई.सी. रजिस्ट्रेशन का बहाना बनाकर जुलाई महीने में 23 लाख लोगों का मुफ्त राशन बंद कर दिया है, जबकि 30 सितम्बर से 32 लाख और लोगों का राशन बंद करने की धमकी दी जा रही है।

 

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग हर हालात में देश के साथ खड़े रहे हैं – चाहे देश के अन्न भंडार भरने की बात हो या फिर सीमाओं की रक्षा की। लेकिन बदले में भाजपा सरकार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर से लेकर मौजूदा बाढ़ की मार तक, पंजाब हमेशा सबसे अधिक पीड़ा झेलता आया है। जब पानी की कमी थी तो पंजाब का पानी लूटने की साज़िशें रची गईं और अब बाढ़ के समय पंजाब को डूबने के लिए छोड़ दिया गया।

 

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “वोट चोरी” के बाद अब “राशन चोरी” के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पंजाब को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है, जबकि इतिहास गवाह है कि देश को अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में पंजाब का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ऐसी पंजाब विरोधी योजनाओं को किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा और पंजाब सरकार अपने लोगों के हितों की रक्षा पूरी मजबूती से करेगी।

 

इस अवसर पर फ़ाज़िल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना और जलालाबाद के विधायक श्री जगदीप कम्बोज गोलडी

भी उपस्थित रहे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More