विशेष अभियान के अंतर्गत 56.26% आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 46.15% आंगनवाड़ी सहायिकाओं को जारी हुए आयुष्मान कार्ड

विशेष अभियान के अंतर्गत 56.26% आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 46.15% आंगनवाड़ी सहायिकाओं को जारी हुए आयुष्मान कार्ड : कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने लाभार्थियों को दी बधाई

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को आयुष्मान भारत योजना के तहत सालाना 5 लाख  रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा

चंडीगढ़, 23 अप्रैल :

फ्रंटलाइन वर्करों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज बताया कि विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत राज्य की 56.26% आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और 46.15% सहायिकाओं को आयुष्मान हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे पूरा करना विभाग की प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 99% आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिससे बाकी बचे कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

लाभार्थियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक कार्ड धारक को देश भर के पैनलबद्ध अस्पतालों में सालाना 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण और रंगला पंजाब बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More