विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान का दिलाया भरोसा

 

होशियारपुर, 20 अगस्त:

होशियारपुर के विधायक एवं पंजाब विधानसभा की पटीशन कमेटी के चेयरमैन ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

जन-सुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व तथा अन्य विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। विधायक जिम्पा ने धैर्यपूर्वक सभी की बात सुनी और आश्वासन दिया कि जनता की कोई भी जायज समस्या अनसुनी नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहते हैं और किसी भी विभाग की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का निपटारा निर्धारित समयसीमा में किया जाए। जिम्पा ने कहा कि पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन ही जनता के विश्वास को मजबूत करता है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार आमजन की भलाई के लिए लगातार योजनाएं चला रही है और इनका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

 

विधायक ने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रह जाए। उन्होंने जनसमस्याओं को दूर करने के लिए स्वयं भी नियमित रूप से निगरानी करने का भरोसा दिया।

 

विधायक जिम्पा ने कहा कि क्षेत्र की बेहतरी और विकास उनके जीवन का लक्ष्य है और वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करते रहेंगे।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More