विधायक जिम्पा ने भीम नगर में 32 लाख की लागत से लगने वाले ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत

विधायक जिम्पा ने भीम नगर में 32 लाख की लागत से लगने वाले ट्यूबवेल के कार्य की करवाई शुरुआत

– जल संकट से मिलेगी राहत, 30 दिन में लग जाएगा ट्यूबवेल

 

होशियारपुर, 13 जुलाई:

होशियारपुर शहर के लोगों को जल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने रविवार को वार्ड नंबर 17 के भीम नगर में नए ट्यूबवेल के कार्य की शुरुआत की। इस परियोजना पर कुल 32 लाख रुपए की लागत आएगी।

 

विधायक जिम्पा ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में इस समय करीब 100 ट्यूबवेल सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, जिनकी मदद से जल आपूर्ति को बेहतर बनाए रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार शहर में पानी की समस्या नहीं आने दी गई। जिम्पा ने आश्वासन दिया कि भीम नगर में लगने वाला यह नया ट्यूबवेल 30 दिन के भीतर पूरी तरह से ऑपरेशनल कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पानी की सुविधा मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। जल संकट जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को गर्मियों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर के सभी वार्डों में जल आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार नई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भीम नगर में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी, जिसे अब इस नए ट्यूबवेल से दूर किया जाएगा।

 

विधायक जिम्पा ने कहा कि आने वाले समय में शहर के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की योजनाएं शुरू की जाएंगी, ताकि होशियारपुर के नागरिकों को बेहतर जीवन सुविधा मिल सके।

 

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, पार्षद मंजीत कौर, जसवीर सिंह, सुखबीर सिंह, कामरेड गंगा प्रसाद और मोहन लाल

भी मौजूद थे ।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More