विधायक जिम्पा ने किया वार्ड नंबर 24 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

विधायक जिम्पा ने किया वार्ड नंबर 24 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

– कहा, विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र को नहीं छोड़ा जाएगा पीछे

 

होशियारपुर, 8 अक्तूबर:

विकास कार्यों को जनहित की प्राथमिकता बताते हुए होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 24 में जालंधर रोड से नियाड़ा रोड और डगाना रोड तक 34.05 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत की।

 

इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे राज्य में विकास कार्यों को नई गति दे रही है। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइटों व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की प्रगति के कार्य जोरों पर हैं। जिम्पा ने कहा कि वार्ड नंबर 24 के निवासियों को अब बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर के हर हिस्से में समान रूप से विकास करना है, ताकि किसी भी इलाके को उपेक्षा का शिकार न होना पड़े।

 

विधायक जिम्पा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग दें और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मान सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी और विकास का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

 

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, मार्केट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, संजय शर्मा, करमजीत बब्बू, अमरजोत सैनी, रूबी तुली, बहादुर सिंह सुनेत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More