विधायक जिंपा ने वार्ड नंबर 2 की वैली हाइट कॉलोनी में ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

विधायक जिंपा ने वार्ड नंबर 2 की वैली हाइट कॉलोनी में ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

–    कहा, ट्यूबवेल लगने से इलाके में निरंतर जल आपूर्ति होगी सुनिश्चित

होशियारपुर, 13 जूनः विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज वार्ड नंबर के वैली हाइट कॉलोनी में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस पहल से क्षेत्र के निवासियों को निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित होगीजिससे वे लंबे समय से हो रही पानी की कमी से राहत पाएंगे।

विधायक जिंपा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 55 लाख रुपए की लागत से इस ट्यूबवेल का निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और प्रशासन के सहयोग से यह महत्वपूर्ण परियोजना सफलतापूर्वक पूरी की गईजिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने विशेष रूप से तिलक राज गुप्ता का आभार व्यक्त कियाजिन्होंने इस ट्यूबवेल को स्थापित करने के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराई। विधायक ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी से ही ऐसे विकास कार्यों को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सकता है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण की अपील की और कहा कि हमें पानी की बचत करनी चाहिए ताकि भविष्य में जल संकट न हो।

विधायक जिंपा ने आश्वासन दिया कि नगर के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और भविष्य में भी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमारडिप्टी मेयर रंजीत चौधरीपार्षद लवकेश ओहरीजोगिंदर राजातिलक राज गुप्तासुरिंदर भोगलअजय सैनीएडवोकेट विशाल नंदा और सुभाष पुंज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More