विधायक जिंपा ने किया चोअ व काजवों का निरीक्षण, क्षतिग्रस्त काजवों की मरम्मत के दिए निर्देश

विधायक जिंपा ने किया चोअ व काजवों का निरीक्षण, क्षतिग्रस्त काजवों की मरम्मत के दिए निर्देश

 

होशियारपुर, 18 जुलाईः जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होशियारपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित चोअ और काजवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक जलमार्गों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन स्थानों की पहचान की जहां बारिश के कारण काजवे क्षतिग्रस्त हुए हैं।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक जिंपा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त काजवों की तत्काल मरम्मत की जाए और पक्के व इमरजेंसी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं ताकि भविष्य में जनजीवन प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं और उन्हें होशियारपुर में बारिश व बाढ़ से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दे चुके हैं।

 

विधायक ने बताया कि संबंधित विभाग इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज रहा है, ताकि आवश्यक बजट और संसाधन जल्द उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी की जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

 

विधायक जिंपा ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सतर्क है और जनता की सुरक्षा व सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें और अफवाहों से बचें।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ चेयरमैन होशियारपुर सहकारी बैंक विक्रम शर्मा, एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, लोक निर्माण विभाग के एक्सियन गुरमीत सिंह, नायब तहसीलदार होशियारपुर ह्रदयबीर सिंह तथा ड्रेनेज विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More