विद्यार्थी सत्र के दौरान फरीदकोट के जगमंदर सिंह पंजाब विधान सभा के स्पीकर बनेंगे*

विद्यार्थी सत्र के दौरान फरीदकोट के जगमंदर सिंह पंजाब विधान सभा के स्पीकर बनेंगे*

 

*नौजवानों को संवैधानिक प्रक्रियाओं से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे सत्र आयोजित किए जाएंगे : कुलतार सिंह संधवां*

 

चंडीगढ़, 24 नवंबर 2025:

 

पंजाब सरकार ने 26 नवंबर को पंजाब विधान सभा में एक दिन के लिए एक विशेष विद्यार्थी सत्र बुलाया है। यह सत्र पंजाब के 117 विधान सभा क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों से चुने गए विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें फरीदकोट जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटकपूरा के विद्यार्थी जगमंदर सिंह कोटकपूरा विधान सभा क्षेत्र से स्पीकर की भूमिका निभाएंगे।

 

जगमंदर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में राजनीतिक जागरूकता पैदा करने के लिए पंजाब सरकार ने संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को एक दिन के लिए विधान सभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस सत्र में विधान सभा स्पीकर, मुख्यमंत्री और विधायकों की भूमिकाएं पंजाब के सरकारी स्कूलों के 11वीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यार्थी निभाएंगे। इससे विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलेगा।

 

जगमंदर सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि वे पंजाब विधान सभा के सत्र में विधायक के रूप में भाग ले रहे हैं और सदन के स्पीकर के सम्मानजनक पद की कुर्सी पर बैठेंगे।

 

राज्य भर के सरकारी स्कूलों से चुने गए विद्यार्थी मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री, विधायक तथा विपक्ष की भूमिकाएं निभाएंगे। स्पीकर संधवां ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नौजवानों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, संविधान और विधायी कार्यवाहियों के बारे में जागरूक करना है। विद्यार्थी प्रश्न काल, शून्य काल, स्थगन प्रस्ताव, विधेयक पेश करना तथा चर्चा में भाग लेंगे।

 

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि ऐसे सत्र हर साल आयोजित किए जाएंगे ताकि नौजवान सीधे तौर पर शासन प्रणाली से जुड़ सकें। यह पहल मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पारदर्शी, शिक्षित और सूचित शासन को प्रोत्साहित करेगी। विद्यार्थी समझेंगे कि नीतियां कैसे बनाई जाती हैं, उन पर बहस कैसे होती है और उन्हें कैसे लागू किया जाता है। यह कदम नौजवानों में राजनीति में सकारात्मक भागीदारी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों-मान्यताओं को मजबूत करेगा।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More