विकसित कृषि संकल्प अभियान” के दसवें दिन, कृषि विज्ञान केंद्र

विकसित कृषि संकल्प अभियान” के दसवें दिन, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) फाजिल्का की टीम ने ICAR-CIPHET, राज्य कृषि विभाग, इफको (IFFCO), ATMA तथा आरजीआर सेल फाजिल्का के अधिकारियों के साथ मिलकर फाजिल्का जिले के  गाँवों—सिमरेवाला, हस्ता कलां, चक टाहलीवाला, घुबाया, राणा, मोहर सिंह वाला सहित अन्य गाँवों में कृषक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में 1100 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं एवं सब्सिडियों, फलों एवं सब्जियों के मूल्य संवर्धन तथा खरीफ फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी देना था। विशेषज्ञों ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण पर अनुदान, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, किसानों को बताया गया कि फलों व सब्जियों जैसे आम, टमाटर, मिर्च, भिंडी आदि से कैसे जैम, स्क्वैश, अचार और सॉस आदि तैयार कर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की जा सकती है।
खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए, धान, मक्का, कपास जैसी फसलों की उच्च उत्पादक किस्मों, बीज शोधन, खरपतवार नियंत्रण, जल प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रयोग और कृषि व्यवसाय में नवाचार लाने के लिए प्रेरित किया गया। इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की जागरूकता बढ़ रही है और वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी कृषि को लाभकारी दिशा में ले जा रहे हैं।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More