वार्ड नंबर 47 में ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ, विधायक जिंपा ने किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 47 में ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ, विधायक जिंपा ने किया उद्घाटन

होशियारपुर, 7 अगस्त: विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज होशियारपुर शहर के वार्ड नंबर 47 में पीने के पानी की सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

काम के उद्घाटन के अवसर पर विधायक जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह ट्यूबवेल लगाया जा रहा है ताकि क्षेत्रवासियों को सुचारू रूप से पीने का पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने आगे बताया कि इस ट्यूबवेल से वार्ड 47 के साथ लगते इलाकों को भी लाभ मिलेगा।

विधायक ने मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने की बात कही। जिंपा ने कहा कि वह खुद इस कार्य की प्रगति पर नज़र रखेंगे और जनता की समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि पानी की बर्बादी न करें और संसाधनों के संरक्षण में सहयोग दें। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, पार्षद बिमला देवी, कमलजीत कम्मा, पार्षद मुकेश मल्ल, नीलम वालिया, आरव वालिया, जसपाल सुमन, सुरिंदर भोगल, गोलू, वरिंदर वैद भी मौजूद थे।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More