लोक निर्माण मंत्री ने एनएचएआई और एमओआरटीएच की विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की

संख्याः 1082/2025 शिमला 16 सितम्बर, 2025

 

लोक निर्माण मंत्री ने एनएचएआई और एमओआरटीएच की विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की

राष्ट्रीय महत्त्व की परियोजनाओं को समयबद्ध क्रियान्वित करने के निर्देश दिए

 

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां विशेष टास्क फोर्स समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। इस समिति का गठन हिमाचल प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से संबंधित प्राथमिकता वाले मुद्दों के समाधान के लिए किया गया है।

बैठक के दौरान, भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, पर्यावरण संबंधी मुद्दों सहित राष्ट्रीय महत्त्व की चल रही और आगामी राजमार्ग परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन से संबंधित प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, ब्यास नदी की सफाई और उपयोगिता स्थानांतरण, कचरा डंपिंग साइट आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन चुनौतियों को समयबद्ध तरीके से निपटने और आपदा के दौरान नुकसान को कम करने के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।

विक्रमादित्य सिंह ने बुनियादी ढांचे के विकास, विशेष रूप से सड़कों के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इनकी राज्य में पर्यटन, अर्थव्यवस्था और व्यापार के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इन परियोजनाओं के समय पर निष्पादन में राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

लोक निर्माण मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और वर्तमान मानसून के मौसम में अप्रत्याशित वर्षा से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए एनएचएआई/सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एनएचएआई और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अधिकारियों को स्थानीय लोगों की वास्तविक शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक उपाय करने का भी निर्देश दिया।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More