राज्य में विकास की लहर तेजी के साथ जारी रहेगी- हरजोत बैंस
12 हजार सरकारी स्कूलों में विकास के काम करवाकर बदली नुहार – शिक्षा मंत्री
8 हजार सरकारी स्कूलों में चारदीवारी हो चुकी तैयार, अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी जमीन पर नहीं बैठेंगे- बैंस
शिक्षा मंत्री ने नग्गल सरसा के सरकारी स्कूलों में चारदीवारी का किया उद्घाटन
भरतगढ़ (कीरतपुर साहिब) 07 अप्रैल ()
स.हरजोत सिंह बैंस शिक्षा मंत्री पंजाब ने कहा कि विकास की लहर तेजी के साथ जारी रहेगी। पंजाब के 12 हजार सरकारी स्कूलों में विकास के काम पूरे हो चुके हैं। 8 हजार सरकारी स्कूलों की चारदीवारी बन चुकी है। राज्य में शिक्षा क्रांति की लहर की रफ्तार अब तेज हो गई है। हमारे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अब जमीन पर बैठकर नहीं पढ़ेंगे, उनके लिए सारी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। यह बदलते पंजाब की तस्वीर है।
शिक्षा मंत्री आज अपने विधानसभा हलके श्री आनंदपुर साहिब के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल और सरकारी प्राथमिक स्मार्ट स्कूल नग्गल सरसा में क्रमवार 10 और 5 लाख रुपये की लागत से बनाई गई चारदीवारी का उद्घाटन करने के लिए यहां विशेष रूप से पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में चल रहे अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। उनका भव्य स्वागत एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा किया गया।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पिछले तीन सालों में बतौर शिक्षा मंत्री मैंने पंजाब के कोने-कोने में जाकर सरकारी स्कूलों की हालत का जायजा लिया और वहां के अध्यापकों, विद्यार्थियों और इलाका वासियों से जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, ताकि इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके। यहां तक कि 8 हजार सरकारी स्कूलों के लिए सैंकड़ों किलोमीटर की चारदीवारी का निर्माण करवाया। सरकारी स्कूलों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक, साइकिल स्टैंड शेड, हाल कमरे, क्लासरूम, इंटीग्रेटेड लैब्स तैयार करवाए। सरकारी स्कूलों में पहली बार सुरक्षा गार्ड, कैंपस मैनेजर तैनात किए गए। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा भी मुहैया करवाई गई। सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को विदेशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा, विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के गवाह बनाया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने पंजाब शिक्षा क्रांति का त्योहार आज से शुरू किया है जो 31 मई तक चलेगा। आज शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर से मुख्यमंत्री जी ने इसकी शुरुआत की है। हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक सरकारी स्कूलों में जाकर पूरे हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उनके साथ जिले के अधिकारी भी सरकारी स्कूलों में पहुंच रहे हैं, जो विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बदलते पंजाब की मुँह बोलती तस्वीर राज्य के हर गांव में नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी आज प्रतियोगिता के दौर में समय की कमी को मात दे रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में हमारे विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर रहे हैं, और आंकड़े हमारे आत्मविश्वास को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाई है। सरकारी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। विपक्षी सरकार पर जो ताने कस रहे हैं, वह उनकी पछताहट है, जिन्होंने पंजाब के भविष्य, हमारे विद्यार्थियों (बच्चों) के भले के लिए कोई काम नहीं किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों का विशेष सम्मान किया।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास चंद्र ज्योति सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम मित्तल, एसडीएम रूपनगर सचिन पाठक, शमशेर सिंह जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा, सुरिंदर पाल सिंह उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, कमिक्कर सिंह डाढ़ी चेयरमैन, दीपक सोनी मीडिया कोऑर्डिनेटर, हलका एजुकेशन कोऑर्डिनेटर दया सिंह, प्रिंसिपल इंदरजीत सिंह ब्लॉक नोडल अधिकारी, स्कूल इंचार्ज जगमीत कौर, प्रिंसिपल रमेश कुमार, ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी इंदरपाल सिंह, जुझार सिंह आसपुर, सरपंच कमलजीत कौर, सोहन मुहम्मद, लवप्रीत सिंह, गुरचरन सिंह, मोहन सिंह, हरि सिंह, प्रेम सिंह, दिलबाग सिंह, सच्चा सिंह, गुरमुख सिंह आदि मौजूद थे।