राज्य के गरीब लोगों के राशन पर डाका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मोहिंदर भगत

राज्य के गरीब लोगों के राशन पर डाका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मोहिंदर भगत

 

 

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के 55 लाख ज़रूरतमंद लोगों से राशन छीनने की नापाक साजिश की कड़ी निंदा की

 

 

 

कहा, पंजाब सरकार लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी

 

 

 

जालंधर, 24 अगस्त: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पंजाब के 55 लाख ज़रूरतमंद लोगों से राशन छीनने की नापाक साजिश की कड़ी निंदा की और कहा कि भगवंत मान सरकार राज्य के गरीब लोगों के राशन पर डाका किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

आज यहां सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, कैबिनेट मंत्री ने करतारपुर से विधायक बलकार सिंह के साथ कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के आम और गरीब लोगों के अधिकारों पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के 8 लाख राशन कार्ड काटने के आदेश के कारण राज्य के लगभग 32 लाख लोग राशन से वंचित हो जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का दावा करती है जब्कि पंजाब में 55 लाख लोगों का राशन रद्द करने की साज़िश कर रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के बाद अब भाजपा ने राशन चोरी का नया हत्थकंडा अपनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम और गरीब जनता के मुंह से रोटी छीनने की केंद्र सरकार की इस नापाक साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

 

श्री भगत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारों और लोगों के खिलाफ धक्का जमाने की नीति जगजाहिर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले केंद्र की भाजपा सरकार गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को धौंस दिखाती थी, लेकिन अब यह सरकार उन राज्यों के लोगों को भी धमकाने लगी है। पंजाब के गरीब लोगों को धमकाना भी इसी नीति का हिस्सा है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने के.वाई.सी. का बहाना बनाकर जुलाई में 23 लाख पंजाबियों का राशन बंद किया और अब 32 लाख और लोगों का राशन 30 सितम्बर से बंद करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 55 लाख जरूरतमंद लोगों को राशन से वंचित करने की घिनौनी साजिश रची जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र का यह फैसला पंजाब विरोधी है और इससे भाजपा सरकार का गरीब विरोधी एजेंडा भी उजागर हो गया है। उन्होंने कहा का पंजाब ने देश को अनाज में आत्म-निर्भर बनाया, अब उसी पंजाब को राशन से वंचित किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री से अपील की कि गरीबों के हक़ के लिए शर्तों पर पुनर्विचार करे और साथ ही पंजाब के लोग भी अपील की कि बीजेपी के नेता जहां दिखें उनसे सवाल पूछे कि पंजाब के राशन कार्ड क्यों काटे जा रहे हैं।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और एक भी राशन कार्ड रद्द नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्पष्ट कर चुके है कि आम आदमी पार्टी सरकार राज्य के गरीब लोगों के साथ खड़ी है और किसी भी परिवार को राशन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। श्री भगत ने कहा कि मान सरकार राज्य के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।

 

 

इस अवसर पर जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, पंजाब राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष पवन कुमार टीनू, नगर सुधार ट्रस्ट के अध्यक्ष रमनीक सिंह रंधावा, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष मंगल सिंह बस्सी, आप नेता राजविंदर कौर थियाडा, दिनेश ढल्ल, प्रिंस प्रेम कुमार, पिंदर पंडोरी आदि भी उपस्थित थे।

 

……..

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More