राजकुमार राजा ने नगर परिषद भोगपुर के अध्यक्ष और राकेश बग्गा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद संभाला

राजकुमार राजा ने नगर परिषद भोगपुर के अध्यक्ष और राकेश बग्गा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद संभाला

-भोगपुर के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: डा. रवजोत सिंह

– ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को समाज के सभी क्षेत्रों से भरपूर समर्थन मिल रहा

जालंधर/भोगपुर, 19 मार्च:

नगर कौंसिल भोगपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष राज कुमार राजा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बग्गा ने आज पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स.रवजोत सिंह, विधायक बलकार सिंह और रमन अरोड़ा की मौजूदगी में अपना पद संभाला। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डा. राज कुमार राजा ने नगर कौंसिल भोगपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी। रवजोत सिंह ने कहा कि भोगपुर के सर्वपक्षीय विकास के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

 उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान शुरू किया है और इस अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को सभी वर्गों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।

 इस मौके पर अध्यक्ष नगर कौंसिल भोगपुर राज कुमार राजा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भोगपुर शहर के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

 इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जीत लाल भट्टी सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More