रमणीक सिंह रंधावा ने सादगी से संभाला जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन का पद

रमणीक सिंह रंधावा ने सादगी से संभाला जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन का पद

 

 

 

जालंधर, 4 सितंबर: रमणीक सिंह रंधावा ने आज बेहद सादगीपूर्ण ढंग से जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के तौर में अपना पदभार संभाला।

 

परमात्मा के समक्ष प्राथना करने के बाद पदभार ग्रहण करते हुए,चेयरमैन श्री रंधावा ने सौंपी गई ड्यूटी को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निभाने की वचनबद्धता जताई।

 

उन्होंने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

 

 

इस मौके पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपील करते हुए कहा कि पंजाब इस समय बाढ़ की मार झेल रहा है और इस कठिन समय में पंजाब और पंजाबियों को हमारे सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

Related posts

पटियाला: तीर्थ यात्रा योजना से पूरी हुईं बुजुर्गों की मुरादें, डॉ. बलबीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, पूछा- चंपत राय को अब तक क्यों नहीं हटाया गया?

पंजाब में खुले मैनहोल्स पर लगाम: हरजोत सिंह बैंस ने किया बड़ा ऐलान, 30 जून तक शहर होंगे पूरी तरह सुरक्षित

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More