रतन ग्रुप में महिला सशक्तिकरण पर विशेष सेमिनार का आयोजन

रतन ग्रुप में महिला सशक्तिकरण पर विशेष सेमिनार का आयोजन

 

मोटिवेशनल स्पीकर हरदीप कौर ने अपनी दमदार आवाज से विद्यार्थियों में भरा उत्साह

 

डॉ. धालीवाल, पत्रकार हरसिमरत पॉल, सालू मिरूक और तजिंदर कौर को “धी पंजाब दी” पुरस्कार से सम्मानित किया गया

 

बाहरी आज़ादी से पहले आंतरिक आज़ादी बहुत ज़रूरी है – जगजीत कौर कहलों

 

13 मार्च ( ) खरड़/मोहाली:

 

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे रतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने कॉलेज के चेयरमैन सुंदर लाल अग्रवाल के नेतृत्व में ग्रुप केऑडिटोरियम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया। रतन ग्रुप की महिला छात्राओं को प्रेरित करने के लिए सेमिनार का शीर्षक था “एक सशक्त महिला कैसे बनें”। कार्यक्रम में प्रख्यात समाजसेवी जगजीत कौर काहलो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। जबकि वरिष्ठ पत्रकार एवं मोटिवेशनल स्पीकर हरदीप कौर और डॉ. दविंदर कौर खुश धालीवाल ने छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख समाज सेविका सतिंदर कौर, पत्रकार हरसिमरत पॉल, पत्रकार शालू मिरूक और पत्रकार तजिंदर कौर को रतन ग्रुप की ओर से “धी पंजाब दी” अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर हरदीप कौर ने विद्यार्थियों को छोटे-छोटे उदाहरण देकर न केवल भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया, बल्कि उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूने के लिए भी प्रेरित किया। हरदीप कौर ने अपनी दमदार आवाज के माध्यम से विद्यार्थियों में उत्साह भर दिया और कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। इस दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि जगजीत कौर काहलों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली हस्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पत्रकार एवं लोकगायक सतविंदर सिंह धड़क ने अपना हाल ही में रिलीज हुआ गीत ‘स्पेशल ‘कुछ खास’ भी गाया। इस अवसर पर पत्रकार, निर्देशक एवं अभिनेता कुलवंत गिल ने भी अपने विचार दर्शकों के साथ साझा किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों के साथ-साथ रतन ग्रुप की संकाय सदस्य उप प्राचार्य हीरा मणि, प्रमुख पत्रकार एवं समाजसेवी तिलक राज, मैडम डिम्पल, पत्रकार उमा रावत, मनप्रीत कौर एवं अमन भी उपस्थित थे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More