यु़द्ध नशयां विरूद्ध: पंजाब पुलिस द्वारा 5वें दिन 75 नशा तस्कर गिरफ्तार; 27 किलो हीरोइन, 3 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

यु़द्ध नशयां विरूद्ध: पंजाब पुलिस द्वारा 5वें दिन 75 नशा तस्कर गिरफ्तार; 27 किलो हीरोइन, 3 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

 

सिर्फ 5 दिनों में 547 नशा तस्कर काबू

 

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

 

80 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों की अगुवाई में 200 से अधिक पुलिस टीमों ने 416 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कीः विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला

 

प्रीवेंशन के हिस्से स्वरूप पंजाब पुलिस द्वारा नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए करावाये 165 जागरूकता समारोह

 

चंडीगढ़, 5 मार्चः

 

प्रदेश में नशों के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गयी “यु़द्ध नशयां विरूद्ध” मुहिम को लगातार पांचवे दिन जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने आज 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 27.7 किलो हीरोइन तथा 3.06 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इससे सिर्फ पांच दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 547 हो गई है। यह कार्रवाई डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई। हीरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 400 ग्राम अफीम और 2060 नशीली गोलियां/टीके भी बरामद किये हैं।

 

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 80 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने प्रदेश भर में 356 स्थानों पर छापेमारी कर 48 एफआईआर दर्ज की हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 416 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

 

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस सुपरडेंटेंड को अगले तीन महीनों में पंजाब को नशामुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

विशेष डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में नशों के खात्मे के लिए त्रिस्तरीय रणनीति – इंफोर्समेंट, डीअडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डीअडिक्शन’ के हिस्से स्वरूप 6 व्यक्तियों को नशा छुड़वाने और पुनर्वास इलाज कराने के लिए प्रेरित किया गया है, जबकि प्रीवेंशन हिस्से के तहत आज प्रदेश भर में 165 जागरूकता समारोह कराए गए।

——

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More